फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' से इरफान खान का First LOOK- कहा, आ रहा हूं इंटरटेन करने सबको
इरफान खान अपनी अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इरफान ने ट्विटर पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- आ रहा हूं इंटरटेन करने सबको। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही है, जहां इरफान मिठाई दुकान 'घसीटेराम मिष्ठान भंडार' के मालिक के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में इरफान के किरदार का नाम है- चंपक जी..
बीमारी से एक लंबे ब्रेक के बाद इरफान खान लौट आए हैं और अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं। हिंदी मीडियम के सीक्वल फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक हैं होमी अदजानिया और प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन।

अंग्रेजी मीडियम में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार होंगे। जहां पहली फिल्म में हिंदी मीडियम स्कूलों पर बात की गई थी, सीक्वल में मुद्दा अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा पद्धति के इर्द गिर्द रहेगा। यह पूरी तरह से नई कहानी होगी।
बता दें, इरफान खान पिछले 10 महीने लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने जून में एक पोस्ट के जरीए फैंस के साथ अपना हाल साझा किया था। तब से लगातार सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। खैर, लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर पूरे जोश के साथ इरफान वापस आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











