अभिनेता इरफान खान का निधन, फैंस का टूटा दिल कहा- वक्त गलत है, लैजेंड मरते नहीं, पढ़ें रिएक्शन !
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 54 की उम्र में अंतिम सांसे ली। इरफान कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि कोलन इंफेक्शन के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
अस्पताल के बयान के मुताबिक इरफान खान पेट समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें कोलन इंफेक्शन हुआ था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इरफान खान की मां का भी निधन हो गया था। लेकिन खराब तबीयत और लॅाकडाउन के कारण वह नहीं जा पाए थे।

मां के निधन के कुछ दिन बाद इरफान को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया था। वह लंबे समय से कैंसर से भी जूझ रहे थे। फिलहाल उनके निधन की खबर से बॅालीवुड के साथ फैंस भी काफी दुखी और आहात हैं।
ट्विटर इरफान खान को श्रद्धांजलि दे रहा है। बैक टू बैक फैंस कई श्रद्धांजलि देते हुए इसे सबसे खराब समय बता रहे हैं और कह रहे हैं कि लैजेंड कभी मरता नहीं...चलिए आपको कुछ ट्वीट दिखाते हैं...


Click it and Unblock the Notifications