निधन से पहले इरफान खान का आखिरी ट्वीट देख रो देंगे फैंस- जिंदगी का स्वाद पहली बार चखा
फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। वह एक लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान का जाना हिंदी सिनेमा के लिए बड़ा झटका तो है ही लेकिन ये ऐसा दुख है जिसकी कमी हमेशा ही सिनेमा और सिनेमा के फैंस को रहेगी।
ऐसा लगता है कि बस अभी पर्दे पर इरफान को देखा ही कितना था... जो वह इस तरह चले गए। उनकी कैंसर की बीमारी का पता लगने के बाद हर वक्त इरफान के सेहत से जुड़ी हर खबर उनके हर फैंस के दिल की धड़कन तेज कर देती। लेकिन इस बीच अपनी बीमारी और फिल्मों को लेकर उन्होंने कई ट्वीट किए।

उनका आखिरी ट्वीट 12 अप्रैल 2020 का रहा है। जहां पर उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म अंग्रेजी मीडियम का पोस्टर शेयर करते हुए दिल वाले इमोजी के साथ लिखा था...भीतर से प्यार करो और इसे बाहर दिखाओ। चलिए आपको एक अंतिम बार इरफान खान के ट्विटर के तरफ ले चलते हैं जो आपको भावुक कर देगी..देखिए उनके कुछ यादगार ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications