खान लोगों को एक ही झोले में डालकर क्यों मिलाते हैं लोगः इरफान खान

इरफान को इस बात की खुशी है कि उनके काम को लेकर बॉलीवुड में हमेशा चर्चा रहती है। बॉलीवुड में हमेशा से ही खान के नाम का डंका बजते आया है। फिर चाहे वो शाहरूख हों या फिर सलमान लेकिन इस बारे में इरफान ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि आप सभी खान लोगों को एक ही झोले में डालकर मिलाना क्यों चाहते हैं? अगर मेरा नाम इरफान अली होता तो क्या मेरी तुलना किसी से की जाती।
इरफान ने कहा कि हर किसी का अपना अलग स्थान है और नाम के पीछे खान लगे होने से फायदा नहीं होता। आप देख सकते हैं कि इसी बॉलीवुड में कई खान ऐसे भी हैं, जिनके पास काम नहीं है। इरफान की हालिया फिल्म 'पान सिंह तोमर' को काफी पसंद किया गया है। इसी फिल्म को करने से पहले ही इरफान ने अपने नाम से खान हटा दिया था। इरफान ने कहा कि खान सिर्फ सर्नेम है। यह तो आप पर डिपेंड करता है कि आप इसे कितना महत्व देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications