किसी और के साथ नहीं इरफान के साथ रोमांस करेंगी अदिति

'पान सिंह तोमर' में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत चुके इरफान खान अब अदिति राव हैदरी के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। यह फिल्म लखनउ की पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही है इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर करेंगे।

इस फिल्म में कलाकारों के संवादों में स्थानीय भाषा का पुट होगा। निर्देशक अदिति और इरफान की जोड़ी को अनोखा मानते हैं लेकिन उन्हें विश्वास है कि इसे सफलता मिलेगी। उन्होंने कहना है कि उन्हें इस फिल्म के लिए एक शहरी लड़की की भूमिका के लिए एक युवा अभिनेत्री की तलाश थी। अदिति का किरदार उनके लिए एकदम सही हैं। यह जोड़ी ही फिल्म का मुख्य आकर्षण बनेगी।

फिल्म के बारे में थोड़ी जानकारी देते हुए निर्देशक ने कहा कि इरफान सरस्वती ब्रास बैंड के एक सदस्य की भूमिका में होंगे। यह बैंड लखनऊ के एक विवाह समारोह में जाता है। इरफान के किरदार की विवाह में मौजूद लड़कियों पर नजर होती है। बस यही से शुरू होती है फिल्म की कहानी।

निर्देशक की माने तो जब वह पटकथा लिख रहे थे तब से ही इस भूमिका के लिए उनके दिमाग में इरफान ही थे। वैसे तो अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हो पाया है। लेकिन जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें कि अदिति की अंतिम फिल्म अनु मेनन की 'लंदन पेरिस न्यूयार्क' थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेता-गायक अली जफर के साथ काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X