इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन- लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए शामिल

फिल्म अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। वह 82 साल की थीं। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्होंने जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अफसोस की बात है कि अपनी मां के अंतिम संस्कार के इरफान खान लॉकडाउन की वजह से शामिल नहीं हो सके। इरफान फिलहाल मुंबई में हैं।

टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इरफान का बचपन भी टोंक में ही बीता है। लेकिन साल 2017 में इरफान कैंसर का इलाज करवाने विदेश चले गए थे। विदेश से वापस आकर इरफान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी। फिल्म रिलीज के बाद भी अभिनेता ने स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से सभी से थोड़ी दूरी बनाकर रखी है।

Irrfan Khan

बता दें, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में कई बॉलीवुड कलाकार हैं, जो अपने परिवार से दूर लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। भारत में लॉकडाउन को एक महीने गुजर चुके हैं।

यहां जानें कौन कौन अभिनेता लॉकडाउन के दौरान हैं परिवार से दूर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X