सलमान - शाहरूख - अक्षय सब BEST ACTOR बनने की लाइन में खड़े रह गए!
हर साल बॉलीवुड अवार्ड्स लोगों के मज़ाक का पात्र बनते हैं क्योंकि जो फिल्में लोग नकार देते हैं, उनके स्टार्स को अवार्ड मिल जाता है। लेकिन इस साल ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ और स्टार स्क्रीन अवार्ड्स ने बिना किसी चीटिंग के अवार्ड दिए।
और अब इस साल के बेस्ट एक्टर पॉपुलर इरफान खान ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि मैं बेस्ट एक्टर पॉपुलर बनने के लिए कई साल से कतार में था।

गौरतलब है कि इरफान को इस साल फिल्म हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड दिया गया। इतना ही नहीं इरफान ने बताया कि उनकी दूसरी फिल्म, करीब करीब सिंगल को भी लोगों ने काफी पसंद किया।
वहीं इरफान ने स्टार स्क्रीन को धन्यवाद देते हुए कहा कि हासिल के लिए बेस्ट विलेन से लेकर हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर तक का ये सफर शानदार रहा है।
वहीं इरफान ने कहा कि पॉपुलर एक्टर के तौर पर उन्हें मान्यता मिलना काफी लंबे समय से अटका पड़ा था। अब इरफान किस पर ताना मार रहे थे पता नहीं लेकिन शाहरूख - सलमान को बिना मतलब ऐसे अवार्ड शो में जीतने का मज़ाक काफी लोग उड़ा चुके हैं।
बहरहाल, इरफान के अलावा भी कई लोग अवार्ड के बारे में काफी कुछ कह चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications












