बॉलीवुड नहीं इंस्टाग्राम पर भी सुपरस्टार स्टाइल डेब्यू...हीरो तो बनना ही था
इरफान खान ने इंस्टाग्राम पर एक सुपरस्टार की तरह डेब्यू किा है। उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया आज के इस दौर में हर स्टार की ये जरूरत बन गई है। चाहे कोई भी हो वो सोशल मीडिया के जरिये फैन्स से जुड़े होते हैं । ट्विटर के बाद अब इरफान खान ने इंस्टाग्राम पर भी अपना डेब्यू किया है। मजेदार बात ये है कि इरफान खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू बड़े ही मजेदार अंदाज किया है।
[ तो सलमान ने एक बार फिर कैटरीना से निभाई दोस्ती.. जानें कैसे! ]
जी हां दरअसल इरफान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों को देखकर आप भी मानेंगे कि उनमें स्टार बनने के सारे गुण थे क्योंकि बचपन से उन्हें फिल्मों से काफी लगाव था। इनमें से अधिकतर तस्वीर किसी ना किसी फिल्म या फिल्म स्टार से जुड़ी हुई है।

इसके अलावा इरफान खान ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वो शोले फिल्म के अमिताभ और धर्मेंद्र के एक सीन को कॉपी कर रहे हैं।आप इससे भी समझ सकते हैं को वो बचपन से ही बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहते थे।
उन्हें किसी ने कहा था कि हीरो बनने के लिए घुड़सवारी आनी चाहिए बस इरफान खान राजेश खन्ना के स्टाइल में घुड़सवारी करना सीखे थे।


Click it and Unblock the Notifications
