सबको रुला के चले गए इरफान खान- सामने आई अंतिम यात्रा की तस्वीर- ये निर्देशक हुए थे शामिल
अभिनेता और शानदार इंसान इरफान खान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 54 साल की उम्र में उन्होने कैंसर की लंबी बीमारी के चलते अपनी जान गंवा दी। इस समय उनकी अंतिम यात्रा की एक तस्वीर सामने आई है जो कि संदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इरफान के इस अंतिम यात्रा में ज्यादा लोग नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि सिर्फ 15 से 20 आदमियों के शामिल होने का आदेश दिया गया था।
इरफान खान के इस अंतिम यात्रा में उनके परिवार समेत कुछ करीबी लोग शामिल हुए हैं। इस समय उनका जनाजा वर्सोवा के कब्रिस्तान में पहुंच चुका है और उनको सुपुर्दे खाक किया जा रहा है।

इस दौरान कुछ लोगों की तस्वीरें फिर सामने आई हैं जो कि अस्पताल उनके निधन की खबर सुनने के बाद पहुंचे थे। बात करें इरफान की तो वह करोड़ों के लिए प्रेरणा हैं। शानदार कलाकार हैं। ये सितारे अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे..


Click it and Unblock the Notifications