अंग्रेजी मीडियम नहीं ये है इरफान खान की आखिरी फिल्म, रिलीज डेट से लेकर फिल्म की फुल डिटेल !
हाल में ही अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ। कैंसर जैसी बीमारी और फिर कॉलन इंफेक्शन के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए और मुंबई में आखिरी सांसे ली। ऐसे दिग्गज अभिनेता को कभी भूलाया नहीं जा सकता। इरफान खान की पिछले ही महीने अंग्रेजी मीडियम फिल्म रिलीज हुई। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह उनकी आखिरी फिल्म होगी। हालांकि फैंस को बता दें कि अभी इरफान की एक फिल्म और है जो रिलीज होना बाकि है।
दरअसल एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है जिसकी शूटिंग लंबे समय पहले ही हो चुकी थी लेकिन इंडिया में ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म का नाम बताया जा रहा है फिल्म मंत्रा - सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन (Mantra - Song of scorpions)। अब ये फिल्म कब रिलीज होगी, कैसे होगी इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स का क्या दावा है आइए आपको बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











