..................... फैंस के लिए इरफान खान का अंतिम संदेश इमोशनल कर देगा | Irrfan Khan last audio message for fans, it will make you emotional - Hindi Filmibeat

फैंस के लिए इरफान खान का आखिरी संदेश-"मेरा इंतज़ार करिएगा", वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म परिवार समेत इरफान खान के फैंस भी इस क्षति से बेहद टूट चुके हैं। बता दें, महज 54 साल की उम्र में ही इरफान खान ने आखिरी सांसे ली।वह दो दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था और काफी गंभीर थे।

इरफान खान का यूं अचानक चले जाना किसी झटके से कम नहीं। कुछ ही दिनों पहले अभिनेता ने फैंस के नाम अपना आखिरी ऑडियो मैसेज शेयर किया था, जिसे आज सुनकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

Irrfan Khan

यह मैसेज इरफान खान ने अपनी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के ट्रेलर रिलीज के दौरान शेयर की थी। यहां इरफान की बातों में फिल्मों से दूर रहने का दुख, लेकिन एक पॉजिटिविटी भी दिखती है। वह करोड़ों के लिए प्रेरणा हैं। बता दें, लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग की थी और फिल्म पूरी की। लेकिन वो फिल्म के प्रमोशन से दूर ही रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X