'इरफान खान को दो साल से पता था कि मौत उनके करीब आ रही है', नसीरुद्दीन शाह का बड़ा खुलासा!

इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आईं थीं जो कि फैंस के लिए किसी भी तरह से सही नहीं थीँ। कुछ सितारों के असामयिक निधन से फिल्म उद्योग को एक बड़ा झटका लगा था। इसी लिस्ट में एक नाम अभिनेता इरफान खान का भी जो कि 53 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर चले गए थे। ऐसे में उनको लेकर उनके करीबी अक्सर किसी ना किसी तरह की बातें करते रहते हैं।

इरफान खान के उन्ही दोस्तों में से एक हैं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, जिन्होने इरफान खान के साथ अपनी बातचीत को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया है जो कि वायरल हो रहा है।

irrfan khan, naseeruddin shah, इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह की मानें तो इरफान खान ये बात जानते थे कि ऐसा कुछ होने वाला है। नसीरुद्दीन शाह हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात कर रहे थे। उन्होने इस बात को बताकर सभी को चौंका दिया।

नसीरुद्दीन शाह ने कहा

नसीरुद्दीन शाह ने कहा

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि.. "यह एक अनोखी बात थी क्योंकि इरफान को लगभग दो साल से पता था कि यह होने वाला है। मैंने उनसे कई बार फोन पर बात की, तब भी जब वे लंदन के अस्पताल में थे। उन्होने कहा कि, 'मैं देख रहा हूँ कि मृत्यु निकट आ रही है और कितने लोगों को वह अवसर मिलता है?"

 इंसान के साथ क्या होने वाला है

इंसान के साथ क्या होने वाला है

नसीरुद्दीन शाह का कहना था कि वो सब उसको पता था लेकिन ये किसी के हाथ में नहीं है कि इंसान के साथ क्या होने वाला है। इरफान खान उन दिग्गज सितारों में से एक थे जो कि अपने हर किरदार में कमाल करते थे और काफी पसंद किए जाते थे।

अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा बने थे

अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा बने थे

इरफान खान आखिरी बार अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा बने थे और इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इरफान एक ऐसे कलाकार थे जो कि अपनी तारीफ लोगों से अपने अभिनय के जरिए करवा लेते थे।

कैंसर से पीड़ित थे

कैंसर से पीड़ित थे

इरफान काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका बेटा बाबिल अब फिल्मों का हिस्सा बनने वाला है और काफी जल्दी उनकी धमाकेदार फिल्म सामने आने वाली है।

सोशल मीडिया पर इमोशनल हो जाते हैं

सोशल मीडिया पर इमोशनल हो जाते हैं

बाबिल अक्सर अपने पिता इरफान खान को लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल हो जाते हैं। उनका पोस्ट अक्सर सामने आता रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X