Shock..ब्लाॅकबस्टर खान की Super hit फिल्म.. सुपर खान ने फैला दिया रायता..
इरफान खान और कीर्ती कुल्हाड़ी एक साथ अभिवन दवे की फिल्म रायता में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म आमिर खान के बैनर तले बनी देल्ही बेली की सीक्वल हो सकती है।
हॅालीवुड फिल्म से अधिक इन दिनों इरफान खान बॅालीवुड फिल्मों में अपनी दिलचस्पी बढ़ाने लगे हैं। सीक्वल फिल्म के साथ सेफ प्ले करना हमेशा से ही बॅालीवुड की प्रथा रही है। यहां तक कि खुद सलमान खान भी एक था टाइगर के बाद टाइगर जिंदा है से पार्ट 2 की फिल्मों की फेहरिस्त में कदम रख रहे हैं।
अब इस पार्ट 2 की गाड़ी पर सवार होने का मन इरफान खान ने भी बना लिया है। वह इसमें पिंक फेम कीर्ती कुल्हाड़ी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसका निर्देशन देल्ही बेली से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले फोर्स 2 के डायरेक्टर अभिनव देव करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि देल्ही बेली की तरह ही यह फिल्म होगी। इरफान खान हमेशा से ही गंभीर किरदारों में नजर आए हैं। अगर हम अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर पीकू को छोड़ दे तो।
अभिनव देव के साथ वह इस बार एक डार्क कॅामेडी करने जा रहे हैं। गौरलब है कि इससे पहले इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही कि आमिर खान देल्ही बेली के पार्ट 2 का भी निर्देशन करेंगे। हालांकि अभी इस बार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि यह देल्ही बेली का पार्ट 2 होगा।
दर्शक हमेशा से ही पार्ट 1 के हिट होने के बाद पार्ट 2 से अधिक चाह रखते हैं। इस बार भी कई फिल्में ऐसी रिलीज हुई। लेकिन ये सभी सीक्वल फिल्म अपना रंग नहीं जमा पायी। आइए डालते हैं उनपर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications