PROUD: सलमान, शाहरूख नहीं..इस KHAN की फिल्म विश्व में सबसे आगे!
[बॉलीवुड न्यूज] इरफान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। हाल ही में हमने इरफान खान को जुरासिक वर्ल्ड में देखा था। डायनासोर को दिखाती यह थ्री डी फिल्म भारत में भी काफी सफल रही। वहीं, आपको बता दें, इस हॉलीवुड फिल्म ने अब एक इतिहास भी रच लिया है।

जी हां, डायनासोर थ्रिलर यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब नंबर-3 पर है। जुरासिक वर्ल्ड से आगे अब सिर्फ दो फिल्में हैं जेम्स कैमरॉन की अवतार और टाइटैनिक।
जुरासिक वर्ल्ड ने अब तक 1.52 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। और इसके साथ ही फिल्म ने दि एवेंजर्स को पीछे छोड़ दिया है। Colin Trevorrow के निर्देशन में बनी जुरासिक वर्ल्ड, जुरासिक पार्क फैनचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म में इरफान खान ने काफी पार्क के मालिक का किरदार निभाया था।
भारत में यह फिल्म 11 जून को रिलीज की गई थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












