इरफान खान को हॉलीवुड एक्ट्रेस Bryce Dallas Howard ने किया याद, लिखा नोट- साथ में की थी फिल्म
साल 2020 में कई कलाकारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनमें एक नाम शामिल था- इरफान खान। भारतीय फिल्मों की शान रहे इस अभिनेता ने हॉलीवुड में भी जबरदस्त नाम कमाया है। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ब्राइस डलास हॉवर्ड ने इरफान खान को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
ब्राइस ने कैप्शन में फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में इरफान द्वारा बोला गया एक डायलॉग लिखा, "खुशहाल जीवन का मंत्र यही है कि आप इस बात को स्वीकार करें कि आप असल में कभी भी खुद के नियंत्रण में नहीं हैं.."

ब्रेस ने लिखा कि इरफान ने सिमॉन मसरानी के किरदार में ये बात जुरासिक पार्क में कही थी। साल 2020 ने भी हमें यही सीख दी है.. 'Miss You Greatly, Irrfan'..
साल 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' (Jurassic World) में इरफान खान और ब्राइस डलास हॉवर्ड ने एक साथ काम किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।
दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। इरफान ने अपने 16 सालों के करियर में ना सिर्फ हिंदी फिल्में, बल्कि हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया है। जिसके लिए उनके काम को सराहा भी गया है।उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को काफी क्षति पहुंची है।
फिल्म क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए साल 2011 में इरफान खान को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
