..................... Irrfan Khan Is Offered To Play Ranbir Kapoor's Dad? - Hindi Filmibeat

'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर के डैड बनेंगे ये KHAN!

[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण के साथ एक बेहतरीन रोल करने के बाद शायद इरफान खान को भी उम्मीद न होगी कि उन्हें रणबीर कपूर के पिता बनने का ऑफर दिया जाएगा। जी हां, फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए इरफान खान को अप्रोच किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म में रणबीर के पिता का किरदार गोविंदा निभा रहे थे। लेकिन अब निर्माता फिल्म को फिर से इरफान के साथ शूट करना चाहते हैं।

जग्गा जासूस के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने मिड-डे को बताया कि, निर्देशक फिल्म में गोविंग वाले हिस्से से खुश नहीं थे और इसीलिए उन्होंने इरफान खान से इस बारे में बात की। इरफान भी इस ऑफर पर गंभीरता के साथ सोच रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने इंकार कर दिया क्योंकि हाल ही में दर्शकों ने इरफान- दीपिका की जोड़ी को 'पीकू' में पसंद किया है।

VIDEO: हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' में दमदार इरफान खान

वहीं, इरफान फिल्म जज्बा को लेकर भी थोड़े व्यस्त हैं। जिसमें वे एक संस्पेंडड पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे। इसके साथ ही इरफान अपनी एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट Inferno के लिए अमेरिका भी निकल चुके हैं। अब वे जुलाई में वापस भारत आएंगे। लिहाजा, इरफान के साथ डेट्स की परेशान भी है।

जग्गा जासूस के ऑफर की इरफान खान ने भी पुष्टि कर दी है। और कहा है कि उन्होंने अभी इसके बारे में कुछ सोचा नहीं है। बहरहाल, हम आपसे भी पूछना चाहेंगे कि क्या इरफान खान को रणबीर कपूर के पिता का किरदार देना सही फैसला होगा!

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X