शूजीत सरकार का बड़ा बयान - 'बिल्कुल स्वस्थ हैं इरफान खान'

By Shweta K

Recommended Video

Irrfan Khan is absolutely FINE, says October Director Shoojit Sircar ! Watch Video ! | FilmiBeat

पिछले कुछ दिनों से इरफान खान ने अपने स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया था और कहा था कि उन्हें एक रेयर बीमारी हुई है लेकिन वो हार नहीं मानेंगे।उसके बाद से हर किसी को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही है।

यहां तक कहा गया कि इरफान खान ब्रेन कैंसर है लेकिन उनके स्पोक्सपर्सन ने इस तरह की सभी बातों से इंकार किया है। आज अक्टूबर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शूजीत सरकार ने कहा है कि इरफान खान अभी बिल्कुल ठीक हैं और बिल्कुल भी चिंता करने की जरुरत नहीं है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि "इरफान खान ने पहले ही प्रेस स्टेटमेंट दे दिया है और उन्होंने कहा है कि किसी तरह की अफवाह ना उड़ाई जाए।"

irrfan-khan-is-fine-now-says-shoojit-sircar-in-october-trailer-launch

साथ ही शूजीत सरकार ने ये भी कहा कि "इरफान खान इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो हमारे देश में हॉलीवुड स्टार कहलाते हैं और वहां वो टॉप डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। आपके सभी सवालों का जवाब मिलेगा। मैं उनसे दो बार मिला हूं और वो जल्द ही बयान जारी करेंगे। वो बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं उनके काफी करीब हूं।प्लीज चिंता मत करिए। वो अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। मैं आपलोगों से निवेदन करता हूं कि किसी तरह की अफवाह ना उड़ाएं।"

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इरफान खान की पत्नी ने भी उनके बारे में फेसबुक पर एक बयान जारी किया था और कहा था कि "मेरे बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर एक योद्धा हैं और उन्होंने हर मुश्किल और बाधा को पार किया है। मैं कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देने के लिए माफी मांगती हूं लेकिन मैं आप लोगों की चिंता और उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देती हूं।"

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि "मैं आप लोगों से पूरी विनम्रता के साथ निवेदन करती हूं कि आप भी अपने जीवन के विजय गीत पर ध्यान दें और जल्द ही मेरा परिवार भी इसमें शामिल होगा।" आपको बता दें कि इरफान खान ने कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X