इरफान खान के बारे में अभिनय देव ने दिया बयान, कहा कुछ ऐसा

By Shweta K

इरफान खान ने जब से अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में फैन्स को बताया है, हर कोई उन्हें जल्दी ठीक होने और वापसी करने की कामना कर रहा है। इरफान खान ने खुद शेयर किया था कि उन्हें Neuro endocrine tumor डाइग्‍नोज हुआ है। इरफान खान का लंदन में इलाज शुरु हो चुका हैइरफान खान की आने वाली फिल्म ब्लैकमेल के डायरेक्टर अभिनय देव ने इरफान खान के बारे में बात करते हुए कहा कि "वो अपने इलाज को लेकर काफी आशावादी हैं और उनकी जुझारु आदत कभी बीमारी को उनके ऊपर हावी नहीं होने देगी। "

अभिनय देव ने साथ ही इरफान खान की बुरे समय में भी पॉजिटिव रहने की आदत की काफी सराहना की।उन्होंने कहा कि 'वो जो कर रहे हैं वो हर किसी के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने ना सिर्फ खुलकर बीमारी के बारे में बात की बल्कि और उन्होंने ये भी बताया कि वो कैसे इससे डील कर रहे हैं। मेरे हिसाब से ये विनर एटिट्यूड है जो हमें उनसे सीखने की जरुरत है।"

irrfan-khan-is-absolutely-inspirational-and-amazing-says-blackmail-director-abhinay-deol

ब्लैकमेल में इरफान खान के कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए अभिनय देव ने कहा कि "ब्लैकमेल में इरफान खान के किरदार (देव) को सबसे कम लाइन दी गई है। हमें एक शख्स की जरुरत थी जो कुछ शब्द भी उस एक्स्प्रेशन के साथ बोल सके जिसकी जरुरत है। हमारे देश में बहुत कम ऐसे एक्टर हैं जो ऐसे layered परफॉर्मेंस को बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं और इरफान खान उनमें से एक हैं।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "इरफान खान कैरेक्टर के साथ मिल जाते हैं और कब इरफान खत्म और कैरेक्टर शुरु होता है पता ही नहीं चलता। आप जब उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं वो इरफान होते हैं लेकिन उन्हें पहचाना उन्हें कैरेक्टर से जाता है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X