घायल हुए इरफान ने स्टंट किया!
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने फिल्म पान सिंह तोमर में घायल होने के बावजुद स्टंट सीन दिया।
सुत्रों के अनुसार फिल्म की शुटिंग के दौरान इरफान के एक पैर में भयंकर चोट आ गई थी, लेकिन निर्माता निर्देशक चाहते थे कि इरफान अपने दृश्यो की शुटिंग खुद करे। इस फिल्म में इरफान एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं।
यह फिल्म चम्बल के कुख्यात डाकु पान सिंह तोमर पर आधारित है, जिसे तिग्मांशु धुलिया बना रहे हैं। इसमें इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। पान सिंह तोमर भारतीय सेना में सिपाही था और उसने एशियाई खेलों मे भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
अपनी सेवा निवृति के बाद पान सिंह तोमर जब अपने गांव लौटा तो उसे सामाजिक बहिष्कार और जातिप्रथा का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह चम्बल का डाकु बन गया। इस फिल्म में इरफान खान पान सिंह का पात्र निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications