फिल्म पोस्टपोन..लेकिन टला नहीं Mahaclash..एक बार फिर कांटे की टक्कर
इरफान की हिंदी मीडियम की डेट पोस्टपोंड, अब नए क्लैश के लिए हो जाएं तैयार।
इरफान खान की अाने वाली फिल्म हिंदी मीडियम का अगर आप इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको ये इंतज़ार थोड़ा और करना पड़ेगा। इस फिल्म की रिलीज़ डेट अब आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्म श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के साथ क्लैश करेगी।

बता दें कि पहले ये फिल्म 12 मई को रिलीज़ हो रही थी जो परिणीति चोपड़ा की फिल्म मेरी प्यारी बिंदू के साथ क्लैश कर रही थी लेकिन अब ये फिल्म 19 मई को रिलीज़ हो रही है जो अब सीधा हाफ गर्लफेंड के साथ क्लैश करेगी।
आपको बता दें कि इरफान खान के साथ इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी नजर आएंगी। एक गंभीर विषय पर बनी इस फिल्म को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। बहरहाल नीचे देखें आगे और कौन कौन सी फिल्मों में होने वाला है महाक्लैश..


Click it and Unblock the Notifications