इरफान को मिला नेशनल अवार्ड, फैंस खुश
पिछले साल की चर्चित फिल्म पान सिंह तोमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले इरफान खान के लिए उनके फैंस काफी खुश हैं। बैंगलोर के अनिल बाजपेयी ने वनइंडिया से बात करके इस खबर पर काफी खुशी जताई और कहा कि वाकई में इरफान खान बेहतरीन और उम्दा कलाकार हैं।
पान सिंह तोमर एक बहुत अच्छी फिल्म है। मैं तो इरफान खान का चंद्रकांता के ही जमाने से फैन हूं। ही इज ग्रेट एक्टर। मैं बस उन्हें अवार्ड के लिए बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं और ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि वो आगे भी ऐसे ह बेहतरीन काम करते रहें।
मालूम हो कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता इरफान खान को एथलीट पान सिंह तोमर पर बनीं फिल्म के मुख्य किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
इस फिल्म के डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया थे जिनकी हालिया रिलीज फिल्म साहब, बीवी और गैंग्सटर रिटर्नस में भी इरफान ने लीड रोल निभाया है। पान सिंह तोमर को ही बेस्ट फिल्म का भी अवार्ड मिला है।इनके अलावा फिल्म विक्की डोनर में उम्दा अभिनय के लिए अन्नू कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया है।चिट्टागॉन्ग और एक मलयालम फिल्म को इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












