इरफान खान की कब्र देख फैंस दुखी- कूड़ेदान बन गया, शर्म करो, पत्नी सुतपा सिकदर ने दिया करारा जवाब
लोकप्रिय एक्टर इरफान का निधन इसी साल अप्रैल में हुआ। इरफान के क्रब की तस्वीरें इस वक्त चर्चा में है। इसकी वजह है एक्टर के फैंस। इरफान के कब्र की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां पर काफी जंगली घास उनके कब्र पर दिखाई दे रही हैं। मालूम होता है कि फैंस को ये बात पसंद नहीं आयी।
Recommended Video
बता दें कि एक्टर चंदन रॅाय सान्याल ने इरफान की कब्र की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। ऐसे में मोनिका मुखर्जी नाम की एक फैन ने इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर को फेसबुक पर ये तस्वीर दिखाते हुए कड़े शब्दों में पूछा कि आखिरकार इसका ख्याल क्यों नहीं रखा गया है।

फैन ने साफ तौर पर कहा कि इसे कूड़ेदान बना दिया गया है। इस पर सुतपा सिकदर ने ऐसा करारा जवाब दिया है जो कि वायरल हो गया है। साथ इरफान के छोटे बेटे ने जाकर पिता के कब्र के आस पास की जंगली घास की कटाई भी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications