बाहुबली बार-बार तो नहीं बन सकती.. एक फिल्म से कुछ नहीं होगा..''
इरफान ने बाहुबली पर बॉलीवुड के आगे बढ़ने और हॉलीवुड से टक्कर लेने के सवाल पर अपना बयान दिया है।
बाहुबली बॉलीवुड की सबसे एतिहासिक फिल्मों में से एक साबित हुई है। फिल्म को देश-विदेश बॉलीवुड हर जगह पसंद किया जा रहा है। आखिर फिल्म भी तारीफ के काबिल है। बाहुबली को लेकर जहां एक ओर हर कोई यही कह रहा है कि बाहुबली हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती है तो वहीं एक स्टार हैं जिनका कुछ और मानना है।
जी हां हम बात कर रहे हैं इरफान खान की। अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार फिल्मों की बदौलत बॉलीवुड क्या हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके इरफान खान का मानना है कि हॉलीवुड लगातार बढ़ते रहेगा लेकिन हम उन्हें टक्कर नहीं दे पाएंगे क्योंकि हमारे पास एक बाहुबली है।

उन्होंने पॉपुलर इंटरटेनमेंट साइट से बातचीत में कहा कि " बाहुबली और साउथ की फिल्में खासकर अच्छा कर रही हैं लेकिन हमारे पास एक बाहुबली है जो एक शानदार विजन का उदाहरण है। लेकिन हिंदी फिल्मों को भी आगे आना होगा। लोकल स्टोरी को आगे लाना होगा जिससे हर कोई कनेक्ट कर सके"।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिनेमा का व्यापार बहुत बड़ा है लेकिन लोग अब थियेटर से दूर जा रहे हैं। आपको बता दें कि इरफान खान की अगली फिल्म इंग्लिश मीडियम है जो 12 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications