इरफान खान का इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट, लंदन में शुरु हुआ इलाज
Recommended Video

इरफान खान ने जब से अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में फैन्स को बताया है, हर कोई उन्हें जल्दी ठीक होने और वापसी करने की कामना कर रहा है। इरफान खान ने खुद शेयर किया था कि उन्हें Neuro endocrine tumor डाइग्नोज हुआ है। इरफान खान का लंदन में इलाज शुरु हो चुका है।
इरफान खान ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जो काफी इमोशनल है। इरफान ने अपनी परछाई में तस्वीर शेयर की है और साथ ही लिखा है। उन्होंने लिखा है कि "भगवान ने हमें बनाया और वो ही हमारा आधार है भगवान हमेशा हर मुश्किल में हमारा साथ देते हैं।"
इरफान खान ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था और कहा था कि - मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए कामनाएं करते रहें। उम्मीद करता हूं कि आपके सामने कुछ और कहानियां लेकर आ सकूं।
इसके पहले भी इरफान खान की पत्नी ने फेसबुक पर अपना बयान जारी किया था और कहा था कि ""मेरे बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर एक योद्धा हैं और उन्होंने हर मुश्किल और बाधा को पार किया है। मैं कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देने के लिए माफी मांगती हूं लेकिन मैं आप लोगों की चिंता और उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देती हूं।"
इरफान खान का इलाज शुरु हो चुका है और हम भी यही चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications