इरफान खान के निधन से टूट गए दोस्त विशाल भारद्वाज, कहा - वो समय से पहले जाएगा ये पता था पर...
आज अभिनेता इरफान खान की मौत की खबर हर किसी के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आई। कोई इस बात को मानने को तैयार ही नहीं था कि इरफान खान नहीं रहे। अब उनके दोस्त विशाल भारद्वाज ने इस बारे में बात की।
विशाल भारद्वाज इरफान खान की मौत से टूट चुके हैं और उनका मानना है कि उनके अंदर भी कुछ खाली हो गया। गौरतलब है कि दोनों ने साथ में काफी काम किया है।

इरफान खान के परिवार में उनकी पत्नी, सुतापा और दो बच्चे - बाबिल और अयान है। इस समय हर कोई उन्हें सहानुभूति देकर ढांढ़स बंधाने की कोशिश कर रहा है।
वहीं बॉलीवुड के कई डायरेक्टर, इरफान खान के बेहद करीब थे और हर कोई उनकी कला का मुरीद था। इन डायरेक्टर्स ने भी इरफान के जाने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त थी। हर कोई अपने शब्दों से थोड़ा टूटा हुआ दिखाई दिया।


Click it and Unblock the Notifications











