..................... 54 साल की उम्र में अभिनेता इरफान खान का निधन Irrfan Khan died at mumbai kokilaben hospital mumbai - Hindi Filmibeat

54 साल की उम्र में अभिनेता इरफान खान का निधन

अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। एक दिन पहले ही उन्हें कॉलन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 54 साल की उम्र में इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दो साल पहले इरफान खान का कैंसर की बीमारी का इलाज लंदन से हुआ था। हाल में ही उन्होंने अंग्रेजी मीडियम फिल्म से वापसी की थी।

लॉकडाउन के बीच मनोरंजन जगत में इरफान खान के निधन की खबर ने सभी को हैरान क दिया है। चंद दिन पहले ही इरफान खान की मां का निधन जयपुर में हुआ था। इरफान खान के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में भी इस खबर की पुष्टि की। इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे, इस पर विश्वास करना सभी के लिए नामुमकिन सा है।

 Irrfan Khan

इरफान खान के प्रवक्ता ने कहा कि "मुझे विश्वास है, मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है"; इरफान ने 2018 में कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया कि यह दुखद है कि आज के दिन हम इरफान खान के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत शख्स थे, जिन्होंने अंत तक ये लड़ाई लड़ी है और सभी को हमेशा प्रेरित किया।

साल 2018 में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को उन्होंने मात दी थी। उन्होंने इसके साथ तमामत लड़ाइयां लड़ीं। वह सबसे ज्यादा अपने परिवार से प्यार करते थे लेकिन सभी को अकेला छोड़ वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हम सभी प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X