JUST IN: इस बीमारी से पीड़ित हैं इरफान खान.. देश के बाहर कराएंगे इलाज!
बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान ने कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी कि उन्हें कोई असामान्य बीमारी है। उसके बाद उनकी बीमारी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। बहरहाल, अब एक्टर ने खुद ही खुलासा कर दिया है।
1st Day, 1st Show: ब्लॉकबस्टर है अजय देवगन की 'रेड'..
इरफान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि- मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए कामनाएं करते रहें। उम्मीद करता हूं कि आपके सामने कुछ और कहानियां लेकर आ सकूं।

कोई शक नहीं कि इतने शानदार एक्टर का यूं खुलासा फैंस को किसी सदमे से कम नहीं लगेगा। अगले ही महीने इरफान की फिल्म ब्लैकमेल भी रिलीज होने को तैयार है। अपनी बीमारी से ग्रस्त इरफान फिल्म का प्रमोशन भी नहीं कर पाए।
वहीं, फिल्म के निर्देशक- निर्माता ने कहा कि इरफान ने फिल्म शूटिंग के दौरान हमें कभी एहसास नहीं होने दिया कि वह कितने दर्द में हैं।
खैर.. हम प्रार्थना करते हैं भगवान उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें और इरफान दर्शकों के सामने सालों सालों तक बेहतरीन फिल्मों के साथ आते रहें। यहां नीचे पढ़ें इरफान द्वारा किया गया ट्विट-


Click it and Unblock the Notifications












