बिना नेटवर्किंग के इरफान को मिला है अवॉर्ड!

तिंग्मांशू धूलिया द्वारा 2012 में निर्देशित फिल्म पान सिंह तोमर को इस साल के नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। साथ ही फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर इरफान खान को भी उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। पान सिंह तोमर फिल्म के बारे में बताते हुए इरफान खान ने कहा पान सिंह तोमर एक नये तरह की कोशिश थी। मुझे लगता है कि हमें कमर्शियल सिनेमा का दायरा बढ़ाना होगा। हमनें जो खोखला मनोरंजन कमर्शियल की परिभाषा बना रखी है वह फिल्मों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। हम बहुत सालों से कोशिश कर रहे हैं कि कमर्शियल सिनेमा की परिभाषा बदलें। अब बदलाव को समय आ गया है। हम इसे बदलेंगे हम तो बगावत करने आए हैं, बगावत ही करेंगे अगर अवॉर्ड नहीं मिलता तो भी।
इरफान खान ने आगे ये भी कहा कि उन्हें ये अवॉर्ड बिना किसी नेटवर्किंग के मिला है और अच्छा लगता है जब आपको कोई अवॉर्ड बिना नेटवर्किंग के मिलता है। इरफान खान के साथ ही बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मराठी एक्टर विक्रम गोखले को भी उनकी फिल्म अनुमति के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। विक्रम गोखले भी इरफान खान के साथ इस अवॉर्ड को शेयर करके बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











