इरफान खान की मौत की खबर सुनकर चौंक गए मनोज बाजपेयी, कहा - तुमने गलत किया इरफान, भावुक पोस्ट
इरफान खान की मौत से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है और अब उनके दोस्त मनोज बाजपेयी को जब ये खबर मिली तो वो इस पर यकीन ही नहीं कर पाए। मनोज बाजपेयी ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक पोस्ट डाला।
मनोज बाजपेयी ने लिखा - ये ठीक बात नहीं है इरफान। ये गलत है। हम दोनों एक ही ट्रेन में थे, एक ही जगह का टिकट कटाया लेकिन तुम पहले कैसे जा सकते हो?

मनोज ने आगे लिखा - हम बेस्ट फ्रेंड्स कभी नहीं थे लेकिन हमारा सफर एक सा था। वही रिजेक्शन और वही प्यार। हम एक दूसरे को गर्व से देखते थे। मैं इस खबर से थका हुआ महसूस कर रहा हूं। तुम हमें थका हुआ छोड़ गए। आराम करो मेरे दोस्त। आराम से शांति में रहो। तुम्हारे परिवार को ईश्वर शक्ति दे।


Click it and Unblock the Notifications











