पुण्यतिथि: इरफान खान बेटे बाबिल के साथ करना चाहते थे फिल्म, स्क्रिप्ट भी मिल गई थी लेकिन ख्वाहिश पूरी नहीं हुई
दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। आज उनकी पुण्यतिथि है। कॉलेन इंफेक्शन के चलते पिछले साल इरफान खान का निधन हुआ। एक साल बीत जाने के बाद इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने हाल में ही एक्टर से जुड़ी अनसुनी बातें एक इंटरव्यू के दौरान बताईं।
सुतापा आज भी उस दर्द से निकल नहीं पाई हैं। वह चाहती हैं कि वह दोबारा अपने काम पर लौट आए लेकिन आज वह भी पहले की तरह नहीं हो पाई है। साथ ही सुतापा ने इरफान खान की पहली पुण्यतिथि पर बताया कि इरफान खान बेटे बाबिल के साथ फिल्म करने पर विचार कर रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इरफान खान की पत्नी ने बताया कि इरफान एक अच्छी स्क्रिप्ट देख रहे थे, ताकि बाबिल के साथ फिल्म कर सके।सुतापा बताती हैं कि इरफान कहते थे बाबिल का यही रहा ना कि एक्टिंग ही करना है तो ये जो फिल्म आ रही है ना सुतापा... ये फिल्म एक कोच की कहानी है जो स्पेशल बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देता है। इस कोच द्वारा दी गई ट्रेनिंग में बच्चे जीत जाते हैं।

इरफान खान का सपना
इरफान कहा करते थे कि वह इस फिल्म को बाबिल के साथ करना चाहते हैं। वह इस फिल्म में एक्टर या निर्देशन के जरिए जुड़ना चाहते थे। सुतापा बताती है कि इरफान सपने देख रहे थे कि कैसे बाबिल के साथ निर्देशन करके या फिर एक्टिंग करके साथ में काम करेंगे। लेकिन अचानक से सब खत्म हो गया। सब तैयारी ऐसे ही रह गई।

बाबिल अब कर रहे हैं डेब्यू
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म के जरिए बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी के साथ बाबिल अपने एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम काला है जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इरफान खान के आखिरी शब्द
इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल ने एक इंटरव्यू में इरफान खान के आखिरी शब्दों को बताया। बाबिल ने बताया कि पिता मौत से दो दिन पहले से ही ठीक नहीं थे, होश खोते जा रहे थे। उन्होंने मेरी तरफ देखा और मुस्कुरा कर बोले मैं मरने वाला हूं। मैंने उन्हें ऐसे बोलने से टोका तो वह हंसे और सो गए।

इरफान खान की आखिरी फिल्म
इरफान खान की पिछले साल अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी जिसमें राधिका मदान और करीना कपूर भी नजर आए थे। लेकिन कोरोना का असर इस फिल्म पर दिखा था।


Click it and Unblock the Notifications











