..................... Irrfan Khan begins shooting for Hindi Medium sequel- Angrezi Medium - Hindi Filmibeat

इरफान खान ने शुरु की सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग- सेट से आई पहली तस्वीर

बीमारी से एक लंबे ब्रेक के बाद इरफान खान लौट आए हैं और अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं। जी हां, हिंदी मीडियम के सीक्वल फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक हैं होमी अदजानिया और प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उदयपुर और लंदन में होने वाली है। कोई शक नहीं कि इस सीक्वल को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।

2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके लिए इरफान खान ने बेस्ट एक्टर कैटेगरी में कई अवार्ड्स भी जीते हैं। फिर हिंदी मीडियम चीन में और हांग कांग में भी रिलीज हुई, जहां फिल्म ने बेतहाशा कमाई की है। फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है।

Angrezi Medium

बता दें, इरफान खान पिछले 10 महीने लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने जून में एक पोस्ट के जरीए फैंस के साथ अपना हाल साझा किया था। तब से लगातार सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। खैर, लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर पूरे जोश के साथ इरफान वापस आ चुके हैं।

अंग्रेजी मीडियम में इरफान के साथ राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार होंगे। जबकि करीना कपूर के होने की भी चर्चा है। जहां पहली फिल्म में हिंदी मीडियम स्कूलों पर बात की गई थी, सीक्वल में मुद्दा अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा पद्धति के इर्द गिर्द रहेगा। यह पूरी तरह से नई कहानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X