इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, ICU में एडमिट- हाल में ही हुआ मां का निधन
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर इरफान खान को लेकर बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें चंद दिन पहले ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हुआ है।
दो साल पहले इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवाकर भारत लौटे थे। उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें ये गंभीर बीमारी हो गई है और इसके चलते वह विदेश गए व लंबे समय तक न्यूरो ब्रेन का इलाज करवाया।

इरफान खान की हाल में ही करीना कपूर और राधिका मदान संग अंग्रेजी मीडियम फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की। एक बार फिर अपने अभिनय से इरफान खान ने फैंस को खुश किया। हालांकि अंग्रेजी मीडियम फिल्म पर कोरोना की मार पड़ी और रिलीज के चंद दिन बाद तमाम सिनेमाघर बंद हो गए। जिसके चलते फिल्म को नुकसान हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











