शूटिंग के दौरान बीमार पड़े इरफान
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान हाल ही में राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए। तेज गर्मी के कारण उन्हें पेट में समस्या आ गई।
इरफान ढोलपुर में आगामी फिल्म 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग कर रहे थे लेकिन पेट में समस्या आ जाने की वजह से उन्हें शूटिंग से दूर होना पड़ा। दरअसल वहां काफी तेज गर्मी पड़ रही है।
सूत्रों के अनुसार न केवल इरफान बल्कि शूटिंग में शामिल अधिकांश सदस्यों को गर्मी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











