रिलीज के कुछ ही घंटों में पाइरेसी का शिकार बनी 'अंग्रेजी मीडियम'- ऑनलाइन लीक हुई पूरी फिल्म

इरफान, करीना कपूर खान, राधिका मदान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम' 13 मार्च को देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म अपने कंटेंट की वजह से तारीफ बटोर रही है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों में पाइरेसी का शिकार बन चुकी है। तमिलरॉकर्स ने पूरी की पूरी फिल्म एचडी में ऑनलाइन लीक कर दी है, जिसे अब फ्री में देखा जा सकता है।

फिल्म के निर्माता और टीम ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिससे सिनेमाघर आने वाले दर्शकों में कमी देखी जा सकती है। यूं भी कोरोना की वजह से कई शहरों में सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद किया जा चुका है। जिससे अंग्रेजी मीडियम का बिजनेस अच्छा खासा प्रभावित होने वाला है।

Angrezi Medium

वहीं, अब ऑनलाइन लीक होने की वजह से फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तमिलरॉकर्स की बात करें तो कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X