पान सिंह तोमर पकड़ेगा हॉकी, बनेगा मेजर ध्यान चंद

By Belal Jafri

Irfann
एथलीट से चम्बल के कुख्यात डकैत पर आधारित फिल्म'पान सिंह तोमर'में अपने बेहतरीन ऐक्टिंग से दर्शकों की तालियाँ बटोरने वाले व अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान का सपना है कि हॉकी के जादूगर 'मेजर ध्यान चंद' का रोल अदा करें। अपनी फिल्म पान सिंह तोमर की डीवीडी लॉच के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब पर इरफ़ान ने कहा कि उनका सपना है हॉकी के जादूगर का किरदार निभाए।

लेकिन अब इस करदार के लिए उनकी उम्र थोड़ी ज्यादा हो गयी है। अगर उन्हें मौका मिले तो ये उनके लिए गर्व कि बात होगी। ध्यान चंद के बारे में बताते हुए इरफ़ान ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अब तक उनके जैसा नहीं बन पाया है। ध्यान चंद अपने आप में हॉकी का एक पूरा चैप्टर हैं जो बहुत विस्तृत है। आपको बता दें कि मेजर ध्यान चंद 3 ओलम्पिक (,1928,1932, 1936) में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी थे। जो अपनी बेहतरीन हॉकी के लिए जाने जाते है। उस समय हॉकी पर भारत का कब्जा था।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पूर्व शाहरुख खान ने ये कहा था कि वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए मेजर ध्यान चंद का किरदार निभाने वाले है। पत्रकारवार्ता के दौरान इरफ़ान ने ये भी कहा कि अब पब्लिक मसाला फिल्मों को छोड़ रियल सिनेमा देखना चाहती है साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब फिल्म मेकर के समझ चुके है कि आज कि पब्लिक अच्छी फिल्मों कि भूखी है।

वो अपने आस पास से जुडी चीजों को देखना चाहती है। अब पब्लिक उन फिल्मों को परदे पर चाहती है जिनका कोई रीयल अस्तित्व हो। अपने आने वाले प्रोजेक्टस के बारे में जानकारी देते हुए इरफ़ान कहते है कि वो तिग्मांशु धूलिया कि हिट फिल्म 'साहेब बीवी गैंग्स्टर' का सीक्वल करने वाले है। इसके अलावा उनकी हॉलीवुड फिल्‍म 'द अमेजिंग स्‍पाईडर मैन' रिलीज होने को तैयार है। जिसमें उनकी भूमिका डॉक्टर रथा की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X