Irfan Pathan के बेटे ने 'झूमे जो पठान' पर किया ऐसा डांस, जवाब दिए बिना नहीं रह पाए Shahrukh Khan!

shahrukh khan, irfan pathan, pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने भी इस फिल्म की तरह का काफी ज्यादा हिट हुए हैं और इस लिस्ट में एक गाना ये भी है, जी हां, हम बात कर रहे हैं झूमे जो पठान गाने की.. इस गाने को लगभग सभी ने सुना है और धमाकेदार रील्स भी सामने आई हैँ। हुक स्टेप्स को कॉपी करने से लेकर अपने रूटीन को फिर से बनाने तक, डांस वीडियो अलग-अलग परफॉर्मेंस दिखाते हैं। अब इस लिस्ट में एक बेहद क्यूट नाम जुड़ गया है और वो हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के बेटे।

जी हां, इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनका बेटा झूम जो पठान में नाचता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए इरफान ने शाहरुख खान को टैग किया था और किंग खान ने इसपर अपना रिएक्शन भी दिया।

इरफान पठान ने लिखा, ''खान साहब @iamsrk कृपया अपनी लिस्ट में एक और सबसे प्यारे से फैन को शामिल करें।'' इसके बाद शाहरुख खान ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला...छोटा पठान।''

जैसे ही शाहरुख खान ने इसपर रिएक्ट किया वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बच्चे की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं इरफान पठान मोबाइल पर गाना बजाते हैं और उनका बेटे झूमना शुरु कर देता है।

बता दें कि इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह के खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। उनके वीडियोज सामने आकर धड़ल्ले से वायरल होते हैं और लोग इनपर रिएक्ट करते रहते हैँ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X