फिल्म के प्रमोशन पैसे वाले लोग करते हैं: इरफान खान
अपनी आने वाली फिल्म पान सिंह तोमर के प्रमोशन में लगे एक्टर इरफान खान का कहना है कि आज के समय में फिल्मों का प्रमोशन काफी बदल गया है और यह काफी महत्तवपूर्ण भी है लेकिन इससे फिल्म हिट होगी या फ्लॉप यह कहना मुश्किल है।
जी हां इरफान की यह फिल्म 'पान सिंह तोमर' चंबल में खिलाड़ी से डकैत बने व्यक्ति की असल जिंदगी पर आधारित है। राष्ट्रीय खिलाड़ी तोमर खेल की दुनिया और सेना को छोड़कर चंबल घाटी का डाकू बन जाता है।
इरफान ने कहा, जिनके पास पैसा होता है वो फिल्मों के प्रमोशन पर पानी की तरह पैसे बहाते हैं। लेकिन आज के दर्शक बहुत होशियार हैं, अगर वे फिल्म के प्रोमो से आकर्षित होते हैं तभी वे जाते हैं और प्रचार पर ध्यान दिए बिना ही वो सिनेमा देखते हैं। हां फिल्म का प्रमोशन कभी फायदेमंद होता है और कभी कभी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित पान सिंह तोमर दो मार्च को रिलीज होगी और इसमें इरफान खान के साथ माही गिल प्रमुख भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications