फिर से जागा इरफान खान का थियेटर प्रेम

गौरतलब है कि वह अपनी पत्नी सुतपा सिंकदर के साथ रंगमंच जगत में फिर से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इरफान खान ने इस बारे में कहा है कि रंगमंच का अनुभव फिर से तरोताजा करने की इच्छा है। फिल्मों में तो लंबे समय से काम कर रहा हूं। लेकिन थियेटर का प्रेम मुझसे कभी कम नहीं होगा। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तय किया है कि वे हमेशा थियेटर से जुड़े रहेंगे। हालांकि अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि वे किस नाटक से वापसी करेंगे। लेकिन वे जल्द ही एक अच्छे स्क्रिप्ट के नाटक के साथ शुरुआत करनेवाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











