इरफान खान फिर चले हॉलीवुड की ओर

लेकिन अब थैंक्यू फिल्म की रिलीज के साथ ही इरफान अब अपनी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के निर्माण में जुड़ने जा रहे हैं। वे जून से एंग ली की जिंदगी पर लिखी गयी किताब द अमेजिंग स्पाइडर पर बननेवाली फिल्म में किरदार निभाने जा रहा हैं।
उन्होंने कहा है कि वे दीपा मेहता की किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। वे आनेवाली कुछ फिल्मों में खलनायक के किरदार में नजर आयेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया है कि वे बांग्लादेशी इकोनॉमिस्ट व फाउंडर ऑफ द ग्रीक बैंक मोहम्मद युनिस की फिल्म में भी काम करेंगे। उन्होंने अपनी फिल्म थैंक्यू का प्रोमोशन लॉस एंजिल्स में किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म हल्की फुल्की है और दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आयेगी।
इरफान कहते हैं कि उनकी बेहद इच्छा है कि वे एक ऐसी फिल्म में काम करना चाहते हैं जिसकी शूटिंग जंगल में हो और वे वहां खुंखार का रोल करें। इरफान का कहना है कि आज का वक्त है मनोरंजन का। सो, दर्शकों को हल्की फुल्की फिल्में ही दिखानी चाहिए, ताकि वे शो का मजा लें और हंसते हंसते बाहर जायें। हम कलाकारों का फर्ज बनता है कि दर्शकों का हम पूरा मनोरंजन करें।


Click it and Unblock the Notifications











