..................... ईरानी मॉडल एलनाज़ नुरूज़ी ने कैमरा पर उतारे कपड़े, हिजाब का किया विरोध | Iranian model Elnaaz Norouzi strips in front of camera to support Hijaab protest in Iran - Hindi Filmibeat

Elnaaz Norouzi Strips: ईरानी मॉडल ने कैमरे पर उतारे कपड़े, हिजाब विरोध के बीच मांगे अपने अधिकार

iranian-model-elnaaz-norouzi-strips-in-front-of-camera-to-support-hijaab-protest-in-iran

ईरान में इस समय हिजाब का विरोध किया जा रहा है और महिलाएं अपना अधिकार मांग रही हैं। इस बीच मॉडल और एक्टर Elnaaz Norouzi ने कैमरा पर कपड़े उतारकर हिजाब का विरोध किया है। साथ ही Elnaaz ने महिला होने के अपने अधिकार भी मांगे हैं। Elnaaz Norouzi Strips जब से फैन्स की नज़र में आया है तब से उनके फैसले को सही और गलत के तराज़ू पर नापा जा रहा है।

अपने वीडियो के साथ एलनाज़ ने एक शक्तिशाली पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा,हर महिला, चाहे वो दुनिया में कहीं भी रहती हो, चाहे वो जहां पैदा हुई हो, उसे पूरा हक़ है कुछ भी पहनने का। जो भी उसका मन हो, जो भी उसकी इच्छा हो, जहां भी वो जो भी पहनना चाहे। कोई भी आदमी या फिर औरत, उस महिला को ये नहीं बता सकता कि उसे क्या और कब पहनना है या फिर उसने जो पहना है, उस पर टिप्पणी करने का किसी को भी कोई अधिकार नहीं है।

हर किसी के अपने विचार होते हैं और उन विचारों का सम्मान करना चाहिए। प्रजातंत्र में हर किसी को अधिकार है अपने फैसले लेने का। हर महिला अपने शरीर के लिए अपने फैसले खुद लेने की क्षमता और अधिकार रखती है। मैं इस पोस्ट के साथ Nudity या अश्लीलता प्रमोट नहीं कर रही हूं। मैं केवल फैसले लेने के अधिकार मांग रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X