थियेटर मेरा पहला प्यार है - ईरा दूबे

By Staff

थियेटर मेरा पहला प्यार है - ईरा दूबे
सोनम कपूर और अभय देओल की नई फ़िल्म 'आयशा' में अहम भूमिका निभा रहीं नवोदित अभिनेत्री ईरा दूबे कहती हैं कि थियेटर उनका पहला प्यार है.

इरा दूबे जानी-मानी थियेटर अभिनेत्री और निर्देशक लिलिट दूबे की बेटी हैं. अपनी मां लिलिट दूबे की तरह ईरा को भी थियेटर से बहुत प्यार है. ईरा ने अपनी मौसी लुशिन दूबे के साथ 5 साल की उम्र में ही मंच पर अभिनय करना शुरू किया. थियेटर में पढ़ाई करने के बाद ईरा ने अपनी मां की थियेटर कंपनी में भी काम किया.

वे कहती हैं, 'थियेटर मेरे खू़न में है और मैं इससे बच कर कहीं नहीं जा सकती. वो मेरा पहला प्यार है और थियेटर से हमेशा जुड़ी रहना चाहती हूं.' भले ही थियेटर इरा का पहला प्यार है लेकिन वे बॉलीवुड में आगे भी भिन्न-भिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाना चाहती हैं. इरा इससे पहले फ़िल्म 'द प्रेसिडेंट इज़ कमिंग' का हिस्सा भी रह चुकी हैं.

लिलिट दूबे जो ख़ुद 'जु़बैदा", 'मॉनसून वैडिंग" और 'कल हो न हो" जैसी कई हिंदी फ़िल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं उन्होंने ईरा को इस फ़िल्म उद्योग में बने रहने के लिए सुझाव भी दिए.

ईरा ने बताया, 'मेरी मां हमेशा कहती हैं कि तुम्हें अपने आप को मोटी चमड़ी का बनाना होगा और किसी भी तरह की आलोचना के लिए तैयार रहना होगा. साथ ही ये भी ध्यान में रखना होगा कि इस उद्योग में कई बेहतर लोग मिलेंगे लेकिन तुम्हें सिर्फ़ अपने आप में विश्वास रखना है और किसी के साथ तुलना नहीं करनी.'

फ़िल्म 'आयशा' में ईरा, पिंकी बोस का किरदार निभा रही हैं जो आयशा (सोनम कपूर) की सबसे अच्छी दोस्त है. उन्होंने बताया, 'पिंकी बहुत ही मूह-फ़ट लड़की है और अपने आप में विश्वास रखती है.'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X