'डरी हुईं हूं..' शादी के 4 महीने बाद ही इरा खान के पोस्ट ने चौंकाया, क्या ठीक है आमिर खान की लाडली?

जनवरी 2024 को आमिर खान की बेटी इरा खान ने शादी की थी। लंबे समय से नुपूर शिखरे को डेट करने वाली इरा खान की शादी काफी चर्चा में रही थी। इस दौरान आमिर खान भी काफी खुश नजर आए और उनकी दोनों एक्स पत्नियों ने इस शादी में साथ में पोज भी दिए थे।
लेकिन अब शादी के महज 4 महीनों के बाद इरा खान ने एक ऐसा पोस्ट किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई सवाल लोगों के मन में हैं। इरा खान ने लिखा था, वो डरी हुई हैं.. इसके बाद से लोगों ने कई तरह की बातें करना शुरु कर दी हैं।
क्या लिखा इरा खान ने
इरा खान ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होने लिखा, ''मैं डरती हूं, मैं डरती हूं अकेले रहने से। मुझे डर लगता है लाचार होने से। दुनिया की बुरी चीजों जैसे हिंसा, बीमारी को लेकर भी मैं डरती हूं। मैं डरती हूं किसी को खो देने से। डर लगता है कि हर्ट न हो जाऊं। फिर डरती हूं कि कहीं चुप न हो जाऊं।'
'हालांकि ऐसा रोज नहीं होता। हमेशा नहीं होता। तुम मुझे हंसते हुए, काम करते हुए जिंदा देख लोगे। लेकिन जब मैं डरती हूं तो बहुत अपंग सा महसूस करती हूं।' इसके अलावा इर खान ने लिखा, 'कभी कभी डर की फीलिंग बहुत खराब होती है। मैं इन सबसे बाहर भी आ जाती हूं। लेकिन ये डर है कि खत्म होता ही नहीं। उस वक्त तो मैं भूल जाती हूं कि कितने लोग हैं जो मुझे प्यार करते हैं। मैं भूल जाती हूं कि अगर मैं कहीं खो गई तो वह ढूंढ लेंगे। वह मेरा इतना ख्याल रखते हैं। मैं ये तक भूल जाती हूं कि मैं एक सक्षम लड़की हूं।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्यों, अकेले क्यों ?? तुम्हारी तो अभी शादी हुई है ना,, अकेले फ़िर करने के लिए ??'' एक ने लिखा, ''मैं तुमको महसूस कर सकती हूं।'' एक का कहना था, ''आप कितने साहसी हैं। मैं आपकी इसी बात की सबसे अधिक प्रशंसा करता हूँ। और आप हमेशा अपनी बहादुरी हम सभी के साथ साझा करते रहते हैं। तुम्हें ढेर सारा प्यार।'' एक ने लिखा, ''जब हम भयभीत होते हैं तभी हमें पता चलता है कि हम भी उग्र हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











