Ira khan wedding:बेटी इरा खान की शादी में जमकर नाचे आमिर खान, सामने आया मस्ती भरा वीडियो

Ira khan wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुब चर्चा में बने हुए हैं। आमिर की बेटी इरा खान ने बीती रात अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी कर ली है। इस शादी के कई सारे फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच मिस्टर परफेक्टनिस्ट का भी एक शानदार वीडियो काफी चर्चा में है, इस वीडियो में एक्टर जमकर डांस कर रहे हैं।
इरा की शादी की शादी में जमकर नाचे आमिर-
आमिर खान और रीना दत्ता की बड़ी बेटी इरा खान ने बीती रात अपने बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज की है। ये शादी काफी अलग तरीके से हुई जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही गई है।
शादी में पूरा खान परिवार एक साथ दिखा और सब बहुत ही खुश थे एक-दूसरे के साथ। ऐसे में कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच आमिर खान का एक खास वीडियो तेजी से खबरों में आ गया है।
इस वीडियो में आमिर जमकर डांस कर रहे हैं। जी, हां सही सुना आपने बेटी इरा की शादी में पापा आमिर बहुत खुश है और परिवार और रिश्तेदारों संग जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान आमिर के साथ उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी हैं।
Aamir Khan Vibing at the mehendi ceremony of his daughter Ira Khan at @BeingSalmanKhan house last night #SalmanKhan #AamirKhan pic.twitter.com/Xigq7Wbi9Q
— Salmans Soldier (@SalmansSoldier) January 3, 2024
वीडियो में देख सकते हैं कि आमिर के आस-पास कुछ लेडिज नजर आ रही है और वह 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' गाना गा रही है। इस पर आमिर और किरण डांस करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी अलग ही नजर आ रही है।
इरा खान और नुपुर की लवस्टोरी-
इरा और नुपुर की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है। दोनों की पहली मुलाकात आयरा के पापा यानी आमिर खान के घर पर हुई थी। आमिर ने नुपुर को अपने घर इरा की ट्रेनिंग के लिए बात करने के लिए बुलाया था। पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे को पसंद कर पाए थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता भी नहीं चला। लॉकडाउन के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया। ऐसे में दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से समझने लगे थे, इसके बाद इरा ने 2021 में नुपुर संग अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












