आमिर खान की बेटी आयरा खान बनीं डायरेक्टर, Euripides Medea के प्रेज़ेंटर एंट्रॉपी को कहा धन्यवाद

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हाल ही में Euripides' Medea के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की है। आयरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हालिया पोस्ट में, एंट्रॉपी डिजिटल के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने यह नाटक प्रस्तुत किया है।

युवा निर्देशक ने एक पोस्ट साझा किया है और लिखती है, मेरे नाटक को सहयोग देने के लिए और थियेटर को बढ़ावा देने के लिए एंट्रॉपी डिजिटल को धन्यवाद। मेरे ऊपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद और मुझे इतना बड़ा अवसर देने के लिए, इतना बड़ा प्रोडक्शन संभालने की ज़िम्मेदारी देने के लिए, थियेटर के लिए उत्साहित करने के लिए और सुविधाएं देने के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

ira-khan-thanks-entropy-for-her-debut-play

हाल ही में, आमिर खान अपनी बेटी का प्ले देखने के लिए अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के बीच बेंगलुरू पहुंचे थे। आयरा जो केवल 22 वर्ष की हैं, उन्होंने मेडिया के साथ एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की है जिसे मुंबई और बेंगलुरू में भी विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है।

प्ले के लिए थिएटर में हॉउसफुल का नज़ारा देखने मिला और दर्शकों व आलोचकों से समान रूप से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। एन्ट्रॉपी एक पूर्ण-सेवा डिजिटल मार्केटिंग और इमेजिंग एजेंसी है जो मनोरंजन और पॉप कल्चर में माहिर है। एन्ट्रापी द्वारा डिजिटल रूप से भारत की सबसे बड़ी हस्तियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को मैनेज किया जाता है।

एंट्रॉपी क्लाइंट्स की पहुंच सोशल मीडिया पर अद्भुत 422 मिलियन है। विज्ञापन और रचनात्मक पेशेवरों की एक युवा टीम के माध्यम से, एन्ट्रॉपी डिजिटल वर्जन 2.0 की सदस्यता का आनंद लेता है। संचार और इमेजिंग के कारोबार में अग्रणी नामों में से एक प्रभात चौधरी, इस पहल के मुखिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X