..................... Ira Khan reception lehenge was too special takes 300 hours of hand work and gold intrication - Hindi Filmibeat

ऐसा वैसे नहीं है ये लहंगे... आइरा खान के इस जरदोजी लहंगे को बनाने में लगे कई सौ घंटे

Ira Khan

Ira Khan Lehenga: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने मंगेतर नुपुर शिखरे संग 3 जनवरी 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड वेडिंग करने के बाद 10 जनवरी को उदयपुर में शानदार व्हाइट वेडिंग की और अब, 13 जनवरी को कपल ने अपनी फैमिली, दोस्तों और बी-टाउन सेलेब्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सितारों से सजे इस रिसेप्शन में आइरा रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अब, उनके लहंगे के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं।

आइरा खान ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में मॉडर्न ट्विस्ट के साथ रेड एंड गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। थ्री-पीस आउटफिट में एक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा, एक मैचिंग ब्लाउज और एक जॉर्जेट दुपट्टा था। अपने खास दिन के लिए आइरा का परफेक्ट लुक मोनाली रॉय के 'सेरिया डिजाइन स्टूडियो' द्वारा डिजाइन किया गया था। हाल ही में, एक साक्षात्कार में डिजाइनर ने स्टार किड के परफेक्ट लुक के बारे में बात की और उनके लहंगे की खास जानकारी दी।

'न्यूज 18' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोनाली रॉय ने आइरा खान के लिए बेहतरीन लुक डिजाइन करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना 'अद्भुत' था, क्योंकि वह बहुत 'धैर्यवान' और 'समझदार' हैं। उन्होंने कहा कि आइरा जानती थीं कि वह क्या चाहती हैं। मोनाली ने बताया, "आइरा अधिक मॉडर्न ब्लाउज कट के साथ ट्रेडिशनल लहंगा चाहती थीं। कुल मिलाकर, हमें इसकी योजना बनाने और उस पर अमल करने में सात महीने लग गए। लहंगे को तैयार करने में 300 घंटे से ज्यादा की मेहनत लगी है।'

रिपोर्ट के मुताबिक, लाल रंग के शेड वाला लहंगा शुद्ध कच्चे रेशम पर डिजाइन किया गया था, जो डीप गोल्डन सीक्विन और पारंपरिक जरदोजी तकनीकों के साथ मिश्रित कटदाना की जटिल सोने की कढ़ाई को उकरने के लिए सही बेस था। आइरा ने अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए डिजाइनर से तीन और डिज़ाइन भी लिए थे, जिसमें नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड वेडिंग, उनकी मेहंदी समारोह और संगीत समारोह शामिल थे।

Read more about: ira khan aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X