पिता आमिर खान और मां के तलाक पर बोलीं इरा खान, 'उन्होने ऐसे जाहिर किया जैसे कोई बड़ी बात नहीं''

आमिर खान को लेकर चर्चा तब हुई थी जब उन्होने अपनी पत्नी किरण राव को तलाक दिया था। चर्चा इसलिए हुई थी क्योंकि ये उनका पहला तलाक नहीं था बल्कि दूसरी बार था। किरण राव से उनका एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।
हालांकि उनकी पहली पत्नी रीना रॉय दत्ता से उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम इरा खान और जुनैद खान है। लेकिन इस वक्त इरा खान ने अपनी मां के साथ आमिर खान के तलाक पर बात की है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
इरा का कहना था कि इसके बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा था लेकिन तलाक काफी सौहार्दपूर्ण तरीके से हुआ था। ईटाइम्स के मुताबिक इरा खान का कहना था कि वो डिप्रेशन में थीं और डॉक्टर्स का कहना था कि इसका एक कारण माता-पिता का तलाक भी था।
हालांकि इरा खान ने आमिर खान या अपनी मां किसी पर इल्जाम नहीं लगाया। इरा खान ने बताया कि मां और पिता ने उनकी वजह से ऐसा रिएक्ट किया कि जैसे ये कोई बड़ी बात नहीं है। ये सब उन्होने सिर्फ इसलिए किया था ताकि मैं किसी तरह की टेशन में ना आ जाऊं।
अब हैं पूरी तरह से ठीक
इरा खान कहती है कि वो ठीक हैं और अक्सर खुश होने के नए नए रास्ते तलाश करती हैँ। इस वक्त उनका लेकर चर्चा है कि वो काफी जल्दी शादी कर सकती हैं। उनकी सगाई के दौरान आमिर खान काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे और लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आया था। इरा खान अपने बोल्ड लुक्स को लेकर भी कई बार खबरों में आ जाती हैं और ट्रोल भी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications