..................... Ira Khan on suicide awareness Ira Khan creating awarenss on World Suicide Prevention Day goes viral on social media - Hindi Filmibeat

आत्महत्या को लेकर बोलीं आमिर खान की बेटी, मुझे कुछ ऐसा हुआ था जहां से लौटना...

Ira Khan

Ira Khan Video: विश्व आत्यहत्या रोकथाम दिवस के मौके पर आमिर खान की बेटी आयरा खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह इसके रोकथाम के उपाय पर बात करती नजर आ रही हैं। आयरा खुद भी डिप्रेशन जैसे खतरनाक मेंटल स्टेटस से निकल कर बाहर आ चुकी हैं और अब वह इस तरह की परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए फाउंडेशन बनाकर उनकी मदद भी करती हैं। आयरा ने World Suicide Prevention Day पर क्या कहा, आप भी सुनिए।

आयरा ने कहा, 'जिनको आत्महत्या का विचार है उनको बहुत डर लगता है। उसको लगता है कि किसी को वो बता नहीं सकते। पर अगर आप पूछोगे उसके बारे में तो उनको एहसास होता है कि कोई है जो डरेगा नहीं अगर मैं बोलूं कि ये विचार मेरे मन में है। बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर मैं बोलूंगा तो ये विचार उनके मन में आ जाएगा, पर ऐसा होता नहीं है। आपको इसके बारे में बात करने से डरने की जरूरत नहीं है।'

बता दें कि आयरा खान भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। वह खुद मानसिक बीमारी से जूझने के बाद मेंटल हेल्थ लेकर जागरुकता फैलाने पर लगातार काम कर रही हैं। साल 2021 में आयरा ने अगस्तू फाउंडेशन बनाया जिसके जरिए वह डिप्रेशन में जूझ रहे लोगों की मदद करती हैं। आयरा खुद जुलाई 2022 तक डिप्रेशन में थीं और उन्होंने बताया था कि क्लिनिकल डिप्रेशन में कुछ महीनों बाद मैं एक डिप में चली जाती थीं और ऐसा करीब 2 हफ्तों तक रहता था।

इन दिनों आयरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही नुपुर शिखरे के साथ सगाई की है, जो जिम ट्रेनर हैं। आयरा अक्सर नुपुर के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती हैं।

Read more about: ira khan aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X