इरा खान ने पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता के तलाक पर कही ये बात, VIDEO में चौंकाने वाले खुलासे!
कुछ दिन पहले आमिर खान की बेटी इरा खान ने एक वीडियो शेयर कर डिप्रेशन को लेकर अपने अनुभव शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने डिप्रेशन से गुजरने को लेकर बात कही। इसके बाद अब एक बार फिर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इरा खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें इरा खान बताती है कि उन्हें आमिर खान की बेटी होने पर कई बार प्रीविलेज मिला और कई बार उन्हें मदद मांगने से रोका भी गया। इरा खान का कहना था कि वे हर वक्त रोती और परेशान रहती थी। इरा ने इस वीडियो में बताया कि अपने व्यवहार की वजह से उनके दोस्तों का मूड खराब न हो इसलिए वह प्लान कैंसिल कर देती थी।
इंस्टाग्राम वीडियो इरा ने बताया कि जब वे मात्र 14 साल की थीं तब उनके साथ शारीरीक शोषण हुआ था। उन्होंने बताया कि तब मुझे मालूम नहीं था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। यह बात समझने में मुझे एक साल लगा कि उस आदमी का क्या इरादा था। इरा कहती हैं कि यह बात उन्होंने अपने माता-पिता को बताई और इसका सॉल्यूशन निकला। इरा कहती है कि इस बात के बारे में सोचकर अक्सर मुझे गुस्सा आता है कि मैंने यह सब-कुछ होने दिया। हालांकि इरा का कहना है कि इस बात को अब वह भूल चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











