Ira khan Wedding: इरा खान की शादी के फंक्शन हुए शुरु, महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आई किरण और रीना

Ira khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इरा खान की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए जिसमें देखा जा सकता है कि आमिर की दोनों पत्नी किरण और रीना महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आई हैं।
इरा खान की शादी के शानदार फंक्शन-
आमिर खान इन दिनों बेहद खुश है। इस खुशी का कारण हैं उनकी बेटी आयरा खान की शादी। जी हां आयरा अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करने जा रही है। ऐसे में एक्टर शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।
इसी बीच सूत्रों से खबर आई थी कि इरा और नुपुर की शादी महाराष्ट्रीयन अंदाज में होगी। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर खान फैमली के कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं इसमें देखा जा सकता है कि आमिर की दोनों पत्नी किरण राव और रीना दत्ता शादी के फंक्शन में पहुंच गई हैं।
इस दौरान किरण और रीना के अलावा सभी स्त्रियां महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार नजर आ रही हैं। सभी इस लुक में काफी अच्छी लग रही हैं। इसी बीच नुपुर शिखरे का लुक भी सामने आया इसमें वह कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खान परिवार के ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच किरण राव और रीना दत्ता के लुक की भी काफी चर्चा हो रही हैं। दोनों का लुक पसंद किया जा रहा है।
आमिर की बेटी इरा खान की शानदार शादी-
इरा खान और नुपुर शिखरे पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब दोनों अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बंधने बदल रहे हैं। इरा खान और नुपुर शिखरे दोनों ही परिवारों में शादी का जश्न देखने को मिल रहा है। पिछले एक महीने से दोनों परिवारों से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। इरा की शादी 3 जनवरी को होगी।


Click it and Unblock the Notifications











