..................... Ira Khan ने क्यों डिलीट कर दिया शादी की तारीख वाला पोस्ट? लोगों ने पूछा, 'सब ठीक है ना' Ira Khan delete the wedding date post? People asked, 'Is everything okay?' - Hindi Filmibeat

Ira Khan ने क्यों डिलीट कर दिया शादी की तारीख वाला पोस्ट? लोगों ने पूछा, 'सब ठीक है ना'

ira khan

आमिर खान की बेटी इरा खान इस वक्त काफी चर्चा में है और इसका कारण ये है कि वो शादी करने जा रही हैं। कुछ समय पहले उन्होने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की थी और इस दौरान आमिर खान भी काफी खुश नजर आए थे। अब पता चला है कि इरा खान 3 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

जैसी ये खबरें सामने आईं तो इरा खान भड़क गई। इरा खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सभी खबरों का खंडन किया है और बताया है कि वो 3 अक्टूबर को शादी नहीं करने वाली हैं।

इरा खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "नहीं, नहीं... 3 अक्टूबर को शादी नहीं हो रही!"बाद में, तुम्हें पता चलेगा जब क्योंकि मैं इतनी उत्साहित हो जाऊँगी कि ध्यान न देना कठिन होगा..."

हालांकि बाद में इरा खान ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। अब लोग इस बात को लेकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होने शादी की तारीख वाला पोस्ट क्यों डिलीट किया। क्या सब कुछ ठीक है? बता दें कि इरा खान काफी एक्साइटेड हैं और कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी अपनी शादी की तारीख का ऐलान खुद ही करेंगे।

इरा खान काफी चर्चा में रहती हैं और कुछ समय पहले उन्होने डिप्रेशन को लेकर बात की थी। उनका कहना था, वह अभी भी दवाएं ले रही हैं और कभी-कभी उन्हें चिंताजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, हर 8-10 महीने में मेरे साथ एक बड़ी दुर्घटना हो जाती है।

यह आंशिक रूप से जेनेटिक, मनोवैज्ञानिक या सामाजिक होती है। मुझे इसका पता लगाने में थोड़ा समय लगाता है, मैंने भी स्वस्थ विकल्प नहीं चुने और इसलिए डिप्रेशन की और चली गई। फिलहाल वो सही हैं और अपनी लाइफ में शादी के बाद आगे बढ़ने वाली हैं।

Read more about: ira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X